Monday, June 15, 2026
Homeएजुकेशननर्सरी से 12 तक बुधवार को बंद रहेंगे भोपाल के सभी स्कूल,...

नर्सरी से 12 तक बुधवार को बंद रहेंगे भोपाल के सभी स्कूल, DM ने आदेश जारी कर बताई ये वजह


Image Source : X/@COLLECTORBHOPAL
भोपाल में कल बंद रहेंगे स्कूल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 30 जुलाई 2025, बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को आना होगा

जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और आवागमन में समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 30 जुलाई को बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना है, और 31 जुलाई तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो अवकाश को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और बिना जरूरी कारण के बाहर न निकलें।

स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

कब जारी होगी हरियाणा सीईटी परीक्षा की आंसर-की? जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती, जान लें कितनी है वैकेंसी और कौन कर सकता है अप्लाई

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments