पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती।
अलवर शहर के NEB थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले भरतपुर के कुम्हेर निवासी पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। जिन्होंने कई लोगों से 8 लाख रुपए ठगे हैं। पुलिस कई मामलों की जांच में लगी है।
.
थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि 3 जुलाई को एक पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कि युवक विष्णु ने लोन दिलाने का झांसा देकर उससे ठगी की है। मामले की जांच ककरते हुए पुलिस ने विष्णु और उसकी पत्नी आरती को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दोनों ने मिलकर अलवर में करीब 8 लाख रुपए की ठगी की है। इसके अलावा भरतपुर और अन्य स्थानों पर भी उनके खिलाफ ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी दंपती कुम्हेर के रहने वाले हैं। अब पुलिस अन्य मामलों का पता लगाने में लगी है। ताकि दंपती की ओर से ठगी के सब प्रकरणों की जांच हो सके।

