Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानसमता आंदोलन समिति पर FIR दर्ज करने की मांग: कलेक्ट्रेट के...

समता आंदोलन समिति पर FIR दर्ज करने की मांग: कलेक्ट्रेट के सामने युवाओं का धरना प्रदर्शन; झालावाड़ स्कूल पीड़ितों को मुआवजा व नरेश मीणा की रिहाई की मांग – Dausa News



दौसा कलेक्ट्रेट के सामने विरोध जताते युवा।

झालावाड़ के स्कूल घटनाक्रम पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने, नरेश मीणा की रिहाई और समता आंदोलन समिति को बैन करने की मांग को लेकर मंगलवार को युवाओं ने दौसा कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रवि सोनड़ के नेतृत्व में स्लोगन की तख्ती लहराते

.

रवि सोनड़ ने कहा- झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई थी, जिसके लिए पूरी तरह से शिक्षा विभाग जिम्मेदार है। पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड और घायलों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और झूठी रिपोर्ट देने वाले अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई हो। इसके साथ ही सर्वसमाज के हितों को लेकर संघर्ष करने वाले नरेश मीणा को जल्द से जल्द जेल से रिहा किया जाए।

समता समिति के खिलाफ दर्ज हो FIR

विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने समता आंदोलन समिति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि समता समिति द्वारा मीणा समाज को बदनाम करने, जातिवाद और वैमनस्य फैलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर एसएमएस अस्पताल में कार्यरत मीणा समाज के कर्मचारियों के खिलाफ नफरत व द्वेषता फैलाने का काम किया है। जबकि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारी सेवा भावना के साथ ड्यूटी करते हैं।

रवि सोनड़ ने कहा- समाज विशेष के कर्मचारियों को आतंकी कहकर सम्बोधित करना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, ऐसा वैमनस्य फैलाने वाली समता समिति का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। ऐसी मानसिकता वाली समिति पर बैन लगाकर उसके पदाधिकारियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जिससे भविष्य ऐसा दुस्साहस करने काम कोई दूसरा नहीं करे। इस दौरान मोहित मीणा, राहुल चौधरी, रिंकू, हेमराज, अमित, राहुल, शिवशंकर, दौलत डोई, पृथ्वी सिंह, हनुमान आदि मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments