Wednesday, June 3, 2026
Homeबॉलीवुडन पैसा-न प्रॉपर्टी, ये है धनश्री-युजवेंद्र के तलाक की रियल वजह, क्रिकेटर...

न पैसा-न प्रॉपर्टी, ये है धनश्री-युजवेंद्र के तलाक की रियल वजह, क्रिकेटर ने ‘शुगर डैडी’ वाले तंज पर तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

युजवेंद्र चहल ने तलाक के दिन पहनी टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें लिखा था “बी योर ओन शुगर डैडी”. उन्होंने कहा कि वह बस एक मैसेज देना चाहते थे. चहल और धनश्री वर्मा ने 2025 में तलाक लिया.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 2020 में शादी की थी.

हाइलाइट्स

  • युजवेंद्र चहल ने तलाक के दिन पहनी टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़ी.
  • चहल और धनश्री ने 2025 में तलाक लिया.
  • तलाक की वजह निवास स्थान को लेकर असहमति थी.
मुंबई. युजवेंद्र चहल ने उस वायरल टी-शर्ट पर चुप्पी तोड़ी जो उन्होंने कोर्ट की आखिरी सुनवाई के दिन पहनी थी. इस दिन धनश्री वर्मा से तलाक पर मुहर लगनी थी. उस टी-शर्ट पर लिखा था, “बी योर ओन शुगर डैडी.” इससे सोशल मीडिया पर काफी हलचल मची और कई लोगों ने इसे उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा पर तंज बताया. अब युजवेंद्र ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा,”मुझे ड्रामा नहीं करना था, मैं बस एक मैसेज देना चाहता था और मैंने वो दे दिया.”

युजवेंद्र चहल ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर कहा, “क्योंकि दूसरी तरफ से कुछ हुआ था, और शुरू में मेरा कुछ करने का इरादा नहीं था. लेकिन जब वो हुआ, तो मैंने कहा, अब तुम संभालो… मुझे अब किसी की परवाह नहीं है. मैंने किसी को गाली नहीं दी, मैं बस एक मैसेज देना चाहता था.”

युजवेंद्र चहल ने कहा कि वह सजेशन दे रहे थे कि अब सबकुछ खत्म होने का पल है. न कि टकराव का. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र साल 2020 में शादी की थी. दोनों ने 20 मार्च 2025 को आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया. जब गुड़गांव के एक फैमिली कोर्ट ने उन्हें आपसी सहमति से तलाक दे दिया. चहल और धनश्री दोनों ने अपने अलगाव की पुष्टि करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया. दोनों में किसी ने अलग होने का कारण नहीं बताया.

यह है युजवेंद्र और धनश्री के तलाक की असली वजह

हालांकि, वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके तलाक की मुख्य वजह उनके निवास स्थान को लेकर असहमति थी. उनके अनुसार, शादी के बाद, चहल और धनश्री ने चहल के माता-पिता के साथ हरियाणा में रहना शुरू किया. लेकिन कुछ ही दिनों में, धनश्री ने मुंबई में बसने की इच्छा व्यक्त की, जो चहल को पसंद नहीं आई.

धनश्री रहना चाहती थीं मुंबई, युजवेंद्र रहना चाहते थे हरियाणा

विक्की लालवनी ने लिखा था, “शादी के बाद, युजी और धनश्री ने युजी के माता-पिता के साथ हरियाणा में रहना शुरू किया और केवल जरूरत पड़ने पर मुंबई आते थे. हां, यह मुंबई-हरियाणा झगड़ा इस बहुत ही पैपराज़ी-वर्ल्ड शादी के समाप्त होने के मुख्य कारणों में से एक था. युजी क्लियर थे कि वह अपने माता-पिता के घर और परिवेश से खुद को अलग नहीं करेंगे.” न तो चहल, न धनश्री, और न ही उनके परिवारों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

homeentertainment

न पैसा-न प्रॉपर्टी, ये है धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल के तलाक की रियल वजह



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments