बरेली में भारी बारिश को देखते हुए इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को इंटर तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अजीत कुम
.
ये बहेड़ी की सड़क है कोई नदी या तालाब नहीं
अब तक 164.2 एमएम बारिश दर्ज
बरेली में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। अब तक कुल 164.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिनभर भारी बारिश की संभावना है। सोमवार की बारिश से शहर के दो पुराने मकान जमींदोज हो गए। सौ साल पुराने यह जर्जर मकान सुभाषनगर और जकाती मोहल्ले में स्थित थे। राहत की बात रही कि इनमें कोई रह नहीं रहा था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

बहेड़ी में सड़क पर पानी भरने से लोगो को करना पड़ रहा मुसीबतों का सामना
शहर के कई इलाकों में जलभराव
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात की तेज बारिश के कारण पौष इलाके भी पानी-पानी हो गए। रामपुर गार्डन जैसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में भी पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, निचले इलाकों जैसे सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और जोगी नवादा में हालात और खराब हैं।

बारिश में भीगते हुए बाइक से आते लोग
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर
बरेली के अलावा बहेड़ी, आंवला, मीरगंज, फरीदपुर और नवाबगंज में भी तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इन क्षेत्रों की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, हालांकि यह फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। रामगंगा के किनारे बसे खेतों में पानी भर गया है। बारिश यूं ही जारी रही तो बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

रामगंगा का बढ़ता हुआ जलस्तर
बाढ़ चौकियां अलर्ट पर, SDRF-NDRF की टीमें तैनात
जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिले की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। SDRF और NDRF की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है। रामगंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

