Thursday, April 23, 2026
Homeफूड1 बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे! माखंडी हलवे का ऐसा स्वाद...

1 बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे! माखंडी हलवे का ऐसा स्वाद जो हर किसी को दीवाना बना दे


Makhandi Halwa Recipe: आप हर बार सूजी या गाजर का वही पुराना हलवा बनाकर थोड़ा बोर हो गए हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है. माखंडी हलवा एक ऐसा देसी मीठा है जो कम लोगों को पता होता है, लेकिन जिसने एक बार खा लिया, वो इसका फैन हो जाता है. इसका स्वाद हलवाई की दुकान वाले हलवे जैसा गहरा और रिच होता है और सबसे खास बात-इसका दानेदार टेक्सचर जो हर बाइट में अलग मजा देता है. यह हलवा उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ इलाकों में खास मौके पर बनाया जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसमें सूजी को सीधे घी में भूनने के बजाय पहले दूध में भिगोया जाता है और फिर चीनी को पिघलाकर सुनहरा किया जाता है.

यही तरीका इसे आम हलवे से अलग बनाता है, अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो दिखने में भी खास हो और स्वाद में भी याद रह जाए, तो माखंडी हलवा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और देसी तरीका.

माखंडी हलवा क्या है और क्यों है खास
माखंडी हलवा का असली मजा उसके टेक्सचर और फ्लेवर में छुपा होता है. जहां आम हलवा सॉफ्ट और स्मूद होता है, वहीं यह हलवा हल्का दानेदार और थोड़ा सा करारा फील देता है. इसमें चीनी को पहले पिघलाकर सुनहरा किया जाता है, जिससे इसमें हल्का कैरामेल जैसा स्वाद आता है. यही वजह है कि इसका रंग भी थोड़ा गहरा और शाही लगता है.

हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1 कप सूजी
-2 कप दूध
-1 कप चीनी
-1 कप देसी घी
-आधा चम्मच इलायची पाउडर
-काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)

स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

1. सूजी को भिगोना
सबसे पहले सूजी को एक बाउल में डालें और उसमें दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसे ढककर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. चीनी को पिघलाना
अब एक भारी कड़ाही लें, उसमें घी डालकर गर्म करें. फिर इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें. जब चीनी पूरी तरह पिघलकर हल्की ब्राउन हो जाए, तब आगे बढ़ें. ध्यान रखें कि चीनी जले नहीं.

3. सूजी मिलाना
अब इस पिघली हुई चीनी में भीगी हुई सूजी डालें. शुरुआत में मिक्स थोड़ा टाइट लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह सही हो जाएगा.

4. भुनाई का खेल
मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते रहें. जब घी किनारों से अलग होने लगे और हलवा दानेदार दिखने लगे, तब समझ जाएं कि आपका हलवा तैयार हो रहा है.

5. आखिरी टच
अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें. 2 मिनट चलाएं और गैस बंद कर दें.

परफेक्ट माखंडी हलवा बनाने के टिप्स
सूजी को दूध में अच्छे से भिगोना बहुत जरूरी है. चीनी को ज्यादा काला न करें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. हलवे को लगातार चलाते रहें, नहीं तो नीचे चिपक सकता है. देसी घी थोड़ा खुलकर डालें, तभी असली स्वाद आएगा.

क्यों ट्राई करें ये हलवा
अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो रोजाना वाले मीठे से अलग हो और मेहमानों को भी इंप्रेस करे, तो माखंडी हलवा जरूर बनाएं. इसका स्वाद, खुशबू और टेक्सचर तीनों मिलकर इसे खास बनाते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments