कलेर थाने में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण किया गया। थाना अध्यक्ष अनवर अली के अनुसार, उत्पाद अधिकारी और अंचल अधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
.
कांड संख्या 77/25 के अंतर्गत 340.43 लीटर अंग्रेजी शराब और कांड संख्या 87/25 के अंतर्गत 34 लीटर देशी महुआ शराब को नष्ट किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में की गई है।
इससे किसी भी असंवैधानिक मामले से बचा जा सकेगा। विनष्टीकरण के दौरान अंचल अधिकारी के अलावा उत्पाद निरीक्षक और थाने के पुलिस बल भी मौजूद थे। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

