Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडआमिर खान की फिल्म का पिता, किरदार की वजह से लोग समझने...

आमिर खान की फिल्म का पिता, किरदार की वजह से लोग समझने लगे थे घमंडी, बोले- ‘मुझे बहुत गालियां पड़ी थीं’


Last Updated:

विपिन शर्मा ने आमिर खान की ‘तारे जमीन पर’ में पिता का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. एक्टर ने अब बताया कि उन्होंने ‘धड़क 2’ में पिता का रोल निभाकर कैसे खुद को साबित किया.

लोग समझने लगे थे घमंडी, एक्टर बोले- 'मुझे बहुत गालियां पड़ी थीं'विपिन शर्मा ने ‘तारे जमीन पर’ निभाया था पिता का रोल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर विपिन शर्मा अपने करीब दो दशकों के करियर में कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. आमिर खान की ‘तारे जमीन पर’ में घमंडी पिता का रोल निभाकर उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. हाल ही में रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ में विपिन शर्मा ने एक बार फिर पिता का किरदार निभाया है. एक्टर ने बताया कि ‘तारे जमीन पर’ में किरदार की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी.

News18 को दिए इंटरव्यू में विपिन शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने घमंडी पिता का किरदार निभाने में समस्याओं का सामना किया और धड़क 2 के जरिए खुद को फिर से साबित करना चाहा. जब पूछा गया कि क्या उन्हें पिता का किरदार निभाने में कोई हिचकिचाहट थी, तो एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस किरदार का पूरा आइडिया मेरे लिए बहुत खूबसूरत था. इसके अलावा तारे जमीन पर के बाद बहुत गालियां पड़ी थीं. मैं खुद को फिर से साबित करना चाहता था और ये दिखाना चाहता था कि हर पिता के अंदर एक दिल होता है.’

‘तारे जमीन पर’ की वजह बन गई थी खराब इमेज

विपिन शर्मा से आमिर खान की फिल्म में उनके किरदार के कारण ट्रोलिंग जैसी स्थिति का सामना करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने एक किस्सा बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर ने फिल्म प्रोड्यूसर से कहा था कि विपिन शर्मा बहुत घमंडी हैं, जबकि वह उनसे मिले ही नहीं थे. लेकिन जब विपिन ने असिस्टेंट डायरेक्टर से मुलाकात की तो उसने उन्हें बताया कि ‘तारे जमीन पर’ में उनके किरदार के कारण उनकी ऐसी इमेज बन गई है.

पूरी हुई महिला का किरदार निभाने की इच्छा

विपिन शर्मा ने बताया कि उनकी महिला का किरदार निभाने की इच्छा थी और मंकी मैन फिल्म ने उन्हें यह मौका दिया. जब उनसे पूछा गया कि यह रोल उनके लिए कैसे खास था, तो शर्मा ने बताया, ‘मंकी मैन सच में पहला मौका था, जिसने मेरा सपना सच किया. मुझे साड़ी पहनने का और देखना कि यह कितनी ग्रेसफुल होती है.’

लड़की के कपड़े पहनने पर हुआ ऐसा एहसास

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने महसूस किया कि लड़की के कपड़े पहनने से कुछ बदल गया, कुछ गहरा अंदर से बदल गया है. इसने मुझे मेरे एक अलग हिस्से को देखने का मौका दिया. जब मैंने पहली बार खुद को साड़ी में देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं सच में अपनी मां की तरह दिखता हूं और मैंने कभी पहले ऐसा महसूस नहीं किया था. मैं हमेशा समझता था कि मैं अपने पिता की तरह दिखता हूं, लेकिन यह पहला मौका था, जब मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी मां की तरह दिखता हूं.’

पिछले साल रिलीज होने वाली थी ‘धड़क 2’

बताते चलें कि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. यह मूवी पहले पिछले नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी रिलीज कई टलती रही. यह एक इमोशनल लव स्टोरी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन साजिया इकबाल ने किया है.

homeentertainment

लोग समझने लगे थे घमंडी, एक्टर बोले- ‘मुझे बहुत गालियां पड़ी थीं’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments