Sunday, June 7, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं डायपर चेंज करती...', मां बनने के बाद कियारा आडवाणी ने किया...

‘मैं डायपर चेंज करती…’, मां बनने के बाद कियारा आडवाणी ने किया आधी रात को ये पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात


Last Updated:

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को बेटी का स्वागत किया. कियारा ने इंस्टाग्राम पर पेरेंटिंग अनुभव साझा किया. दोनों ने 2023 में शादी की थी. कियारा जल्द ही ‘वार 2’ में दिखेंगी.

'मैं डायपर चेंज करती...', मां बनने के बाद कियारा ने किया आधी रात ये पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया था. कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों पेरेंटिंग की शुरुआती जर्नी को इंजॉय कर रहे हैं. कियारा आडवानी अपने इन पलों को सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट करना नहीं भूलती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी को लेकर देर रात प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है.

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, “मैं तुम्हारे डायपर चेंज करती हूं, तुमने मेरी दुनिया बदल दी है. ये फेयर डील है.” इस पोस्ट के जरिए कियारा आडवाणी अपनी पेरेंटिंग जर्नी को शेयर कर रही हैं. इस पोस्ट को शेयर करते ही ये वायरल हो गई. इससे पहले भी वे इस तरह की पोस्ट कर चुकी हैं.

कुछ हफ्ते पहले ही बेटी को दिया है जन्म

कियारा और सिद्धार्थ बीते 15 जुलाई 2025 को पहली बार पेरेंट्स बने हैं. कियारा ने मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था. दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसका ऐलान किया था.

2023 में हुई थी शादी

सिद्धार्थ और कियारा पहली बार 2018 में एक फिल्म पार्टी में मिले थे. इसके बाद धीरे-धीरे उनकी लव स्टोरी शुरू हुई. साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में दोनों एक साथ नजर भी आ चुके हैं. कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों 7 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी जैसलमेर के सुर्यगढ़ पैलेस में हुई थी.

अपकमिंग फिल्म

कियारा जल्द ही रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म वार 2 में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यशराज फिल्म के YRF Spy Universe की इस फिल्म को आर्यन मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

homeentertainment

‘मैं डायपर चेंज करती…’, मां बनने के बाद कियारा ने किया आधी रात ये पोस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments