Thursday, May 28, 2026
Homeफूडकम तेल-कम समय और भरपूर स्वाद, ये है छत्तीसगढ़ी स्टाइल की चिकन...

कम तेल-कम समय और भरपूर स्वाद, ये है छत्तीसगढ़ी स्टाइल की चिकन करी का राज


Last Updated:

Chicken Curry Recipe: इसके बाद चिकन डालें और इसे मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक उसका सारा पानी सूख न जाए और वह मसाले में ठीक से लिपट न जाए. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें और गलने तक पकाएं. इसी दौरान स्वादा…और पढ़ें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के खाने की खासियत है इसका देसीपन और सादगी, जो कम मसालों और कम तेल के साथ भी बेहतरीन स्वाद देती है. यहां के पारंपरिक पकवानों में हर व्यंजन का अपना अलग जायका होता है और जब बात चिकन करी की आती है, तो छत्तीसगढ़ी अंदाज में बने चिकन करी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है. बस सही तरीके से स्टेप फॉलो करें. तो आइए जानते हैं, चिकन करी की खास रेसिपी.

बिलासपुर के रहने वाले भावेश सिदार ने रेसिपी शेयर करते हुए लोकल 18 को बताया कि सबसे पहले प्याज, लहसुन, टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि पकाने में आसानी हो और स्वाद बराबर फैले. कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गरम होते ही इसमें सरसों और जीरा डालकर तड़का लगाएं, जिससे खुशबू फैलने लगे. अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इन्हें हल्का लाल और सुनहरा होने तक भूनें, जिससे इनका कच्चापन खत्म हो जाए.

खूब खाया लिट्टी चोखा…अब खाएं लिट्टी मुर्गा, सिर्फ 3 घंटे में पूरा खाना साफ

चिकन को मसाले में अच्छी तरह से भूनें
उन्होंने कहा कि इसके बाद चिकन डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक उसका सारा पानी सूख न जाए और वह मसाले में अच्छे से लिपट न जाए. चिकन में कटे हुए टमाटर डालें और गलने तक पकाएं. इसी दौरान स्वादानुसार नमक डालें ताकि मसाले में मेल आ जाए. टमाटर गलने के बाद चिकन मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से भूनें, जिससे मसाले की खुशबू और स्वाद बढ़े.

थोड़ा पानी डालकर उबालें और गरमागरम परोसें
उन्होंने आगे कहा कि अंत में हल्का पानी डालें और धीमी आंच पर कुछ देर उबालें. कुछ ही देर में गाढ़ी, सुगंधित और स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी अंदाज की चिकन करी तैयार हो जाएगी, जिसे रोटी, पूड़ी या चावल के साथ परोस सकते हैं.

homelifestyle

कम तेल-कम समय और भरपूर स्वाद, ये है छत्तीसगढ़ी स्टाइल की चिकन करी का राज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments