पंकज केसरवानी | कौशांबी6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कौशांबी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का रूट कलेक्ट्रेट परिसर से मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा चौराहा और समदा चौराहा से होकर मंझनपुर विकास खंड तक का रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी और जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

