Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में पेड़ से बांध कर चोर की पिटाई: लोगों ने...

भागलपुर में पेड़ से बांध कर चोर की पिटाई: लोगों ने 2KM तक दौड़ा कर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया – Bhagalpur News


भागलपुर में घर में घुसे चोर की लोगों ने पिटाई की है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये मोबाइल की चोरी कर रहा था। सभी को पता चला तो पेड़ में बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी गई है। मामला, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव का है।

.

रविवार की सुबह चोरी करने की नीयत से बदमाश घर में घुसा था। लोगों का कहना है कि इलाके में मोबाइल और घर में रखे सामान की चोरी की घटनाएं होती रहती थीं। सुबह हो जाने के कारण लोग जाग गए थे। जैसे ही बदमाश घर में घुसा, तो लोगों को पता चल गया।

2 किलोमीटर तक दौड़ा कर लोगों ने पीटा

लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। आरोपी लोगों के चंगुल से बचकर भागने लगा। करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ा कर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

पेड़ में बांधकर पिटाई करते लोग।

अंगारी गांव के रहने वाले अभय कुमार के घर में वह चोरी के नीयत से घुसा था। घर की महिलाओं ने उसे देख लिया, इसके बाद शोरगुल शुरू हो गया। चोर भागने लगा। करीब 2 किलोमीटर दौड़ा कर फिर लोगों ने पकड़ लिया।

अभय के परिवार वालों ने जगदीशपुर पुलिस से लिखित शिकायत करने की बात कही है। गांव के ही रहने वाले खगेश सिंह ने बताया कि सुबह चोरी करने पहुंचा था। इलाके में रोजाना मोबाइल और पैसे की चोरी हो रही थी, इसलिए लोग अलर्ट थे। आज उसे पकड़ लिया गया। आरोपी युवक ने अपना घर पुरैनी बताया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments