Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानसवाई माधोपुर में बने बाढ़ के हालात: पूरी रात बारिश से...

सवाई माधोपुर में बने बाढ़ के हालात: पूरी रात बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, रणथम्भौर में सफारी रोकी – Sawai Madhopur News



सवाई माधोपुर के काला गोरा‌ भैरव मंदिर की सड़क पर करीब साढ़े फीट पानी नजर आया।

सवाई माधोपुर में बीती रात तेज बारिश देखने को मिली। यहां रात से लेकर सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा तेज बारिश के चलते यहां पर बाढ़ के हालात बन गए। सवाई माधोपुर के निचले इलाकों में इस दौरान पानी ही अपनी नजर आया।

.

निचले इलाको में भरा पानी

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में जबरदस्त बारिश से घरों में पानी भर गया। यहां पर सवाई माधोपुर के पुराने शहर के ब्रह्मपुरी, रैगर मोहल्ला, हम्माल मौहल्ला, अंसारी मोहल्ला सहित पल्ली पार की सभी कॉलोनी और मोहल्ला में पानी घरों में भर गया। वहीं सवाई माधोपुर के भैरव दरवाजा स्थित गोपाल जी मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब गया। यहां पर भैरव दरवाजा पर करीब साढ़े चार फीट पानी सड़क पर नजर आया। जिससे लोग घरों में बंधक बने हुए दिखाई दिए। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी भर जाने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवाई माधोपुर में तेज बारिश से रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सुबह की पारी की सफारी को निरस्त कर दी गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments