Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमोहनलालगंज से मजदूर से लापता: परिवार परेशान, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज...

मोहनलालगंज से मजदूर से लापता: परिवार परेशान, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश – Lucknow News


लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव के मजरा केशरीखेड़ा का 30 वर्षीय मजदूर उमेश 12 जुलाई से लापता है। उमेश अपने पिता रजऊ को मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ और आसपास तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को पिता ने मोहनलालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू

ग्रामीणों के अनुसार उमेश अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करता था। अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस जल्द से जल्द युवक को सकुशल बरामद करने का प्रयास कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments