Wednesday, October 14, 2026
Homeफूडमिनटों में सीखें मिथिला स्टाइल में नेनुआ की सब्जी बनाने की विधि,...

मिनटों में सीखें मिथिला स्टाइल में नेनुआ की सब्जी बनाने की विधि, जानिए कैसे बना सकते है लाजवाब जायका


Last Updated:

दरभंगा में मिथिला स्टाइल नेनुआ की सब्जी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, जिसे 15 मिनट में बनाकर रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं इसको बनाने का आसान तरीका और कैसे इसको जल्दी से बना सकते हैं….

दरभंगा: नेनुआ जिसे मिथिलांचल में घेरा भी कहा जाता है, यह सब्जी बनाना बेहद आसान है और यह काफी स्वादिष्ट भी होता है. इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो मानव शरीर के लिए लाभकारी होते हैं. स्वास्थ्य के लिए नेनुआ की सब्जी काफी बेहतर होता है. हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए यह सब्जी बहुत ही असरदार है.

बनाने की विधि
सबसे पहले बाजार से नेनुआ खरीद लाएं और उसे अच्छे से छील लें. छिलने के बाद नेनुआ को साफ करें और पतले आकार में काट लें ताकि जल्दी गले. कटे हुए नेनुआ को एक प्लेट में रखें ताकि उसका पानी निकल जाए क्योंकि नेनुआ में ज्यादा पानी होता है.

ऐसे बनाएं मिथिला स्टाइल में नेनुआ की सब्जी  
सब्जी बनाने की प्रक्रिया- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और लाल सूखी मिर्च डालें. थोड़ी देर बाद एक बड़ा प्याज डालें और फ्राई करें. फिर नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद कटे हुए नेनुआ डालें और अच्छे से मिलाएं. थोड़ी देर के लिए ढ़ंक दें और फिर ढ़क्कन हटाकर चलाएं ताकि नीचे से न जले. मध्यम आंच पर पकाएं जब तक नेनुआ गल ना जाए और पानी सूख ना जाए.

परोसने का तरीका जब नेनुआ पूरी तरह से गल जाए तो सब्जी तैयार है. इसे रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं. यह सब्जी खाने में लाजवाब और स्वादिष्ट होती है. इस प्रकार, मिथिला स्टाइल में नेनुआ की सब्जी 15 मिनट में बनकर आपके थाली में तैयार हो जाएगी . साथ में बच्चों से लेकर बड़े तक जो भी सब्जी को खाएंगे आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे. नेनुआ की सब्जी होती ही है इतनी खास यदि आप इसे अच्छे तरीके से बना लेते हैं तो यह होटल के बने खाने को भी फीका कर देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मिनटों में सीखें मिथिला स्टाइल में नेनुआ की सब्जी बनाने की विधि



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments