Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानहिमांशु पाटीदार कप्तान, अमित रोत को उपकप्तान बनाया: कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता...

हिमांशु पाटीदार कप्तान, अमित रोत को उपकप्तान बनाया: कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता के लिए डूंगरपुर क्रिकेट टीम में 18 खिलाड़ियों का चयन – Dungarpur News




राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता के लिए डूंगरपुर जिले की 18 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। हिमांशु पाटीदार को टीम का कप्तान और अमित रोत को उपकप्तान बनाया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि टीम में दक्ष भावसार, केयूर त्रिवेदी, मयूक बिस्वा, दिलीप पाटीदार, अभयराज भोई, भाविक पाटीदार, आवेश खान, विश्वास पटेल, मयंक वरीयानी, पुलकित शर्मा कलाल, देव भावसार, निलेश पुरोहित, हनुमान बेनीवाल, रोहिताश गुर्जर और मनीष कुमावत शामिल हैं। कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता में 5 मैच खेलेगी डूंगरपुर टीम
टीम के कोच शाहिद सिंधी और मैनेजर जावेद खान होंगे। डूंगरपुर टीम प्रतियोगिता में कुल 5 मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 27 मई को करौली के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 28 मई को बूंदी, 29 मई को सिरोही, 31 मई को प्रतापगढ़ और 1 जून को जालोर के विरुद्ध खेलेगी। जिला क्रिकेट संघ ने सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को शुभकामनाएं दी हैं। संघ और क्रिकेट प्रेमियों को टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments