Saturday, May 23, 2026
Homeफूडकश्मीर से कन्याकुमारी तक... कितने तरह की होती है चाय? हर एक...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक… कितने तरह की होती है चाय? हर एक का होता है अपना स्वाद

Last Updated:

Types of tea in india: भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानी जाती है. दिलचस्प बात यह है कि हर राज्य में चाय का स्वाद, बनाने का तरीका और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले अलग होते हैं. कश्मीर की नमक वाली चाय से लेकर मुंबई की कटिंग चाय तक, हर कप अपने साथ एक अलग स्वाद और कहानी लेकर आता है.

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानी जाती है. सुबह की शुरुआत हो, सफर की थकान मिटानी हो या दोस्तों के साथ गपशप करनी हो, एक कप चाय हर मौके को खास बना देता है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर राज्य में चाय का स्वाद और बनाने का तरीका अलग दिखाई देता है. कहीं नमक वाली चाय पी जाती है, तो कहीं मसालों और गुड़ का स्वाद चाय को खास बना देता है. यही विविधता भारतीय चाय संस्कृति को बेहद अनोखा बनाती है.

Noon Chai को कश्मीर की पारंपरिक चाय माना जाता है. इसे गुलाबी चाय भी कहा जाता है. इस चाय में नमक, दूध और खास कश्मीरी चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग इसमें सूखे मेवे भी डालते हैं. ठंडे मौसम में यह चाय शरीर को गर्म रखने में मदद करती है और इसका स्वाद सामान्य चाय से काफी अलग होता है.

पहाड़ी इलाकों में लोग अक्सर जड़ी-बूटियों वाली चाय पीना पसंद करते हैं. अदरक, तुलसी, दालचीनी और पहाड़ी जड़ी-बूटियों से बनी चाय यहां काफी लोकप्रिय मानी जाती है. ठंड के मौसम में यह चाय शरीर को गर्माहट देने के साथ ताजगी भी महसूस कराती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kolkata की कुल्हड़ चाय का स्वाद अलग ही माना जाता है. यहां मिट्टी के छोटे कप यानी कुल्हड़ में चाय परोसी जाती है, जिससे चाय में मिट्टी की हल्की खुशबू आ जाती है. सड़क किनारे मिलने वाली यह चाय स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Gujarat में मसाला चाय काफी पसंद की जाती है. इसमें अदरक, इलायची, लौंग और कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. कई जगहों पर चाय को काफी देर तक उबाला जाता है, जिससे उसका स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है. गुजराती स्नैक्स के साथ यह चाय लोगों की फेवरेट मानी जाती है.

Mumbai की कटिंग चाय पूरे देश में मशहूर है. “कटिंग” का मतलब आधा गिलास चाय होता है. ऑफिस जाने वाले लोग, कॉलेज स्टूडेंट्स और सड़क किनारे खड़े दोस्त अक्सर छोटी-सी कटिंग चाय के साथ बातचीत का मजा लेते दिखाई देते हैं. इसका स्वाद तेज और काफी स्ट्रॉन्ग माना जाता है.

दक्षिण भारत में कॉफी ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है, लेकिन कई जगहों पर खास तरह की चाय भी पी जाती है. Tamil Nadu और Kerala में दूध और मजबूत चायपत्ती से बनी गाढ़ी चाय लोगों को काफी पसंद आती है. कई जगहों पर इसे ऊंचाई से डालकर झागदार बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और मजेदार लगने लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments