Sunday, April 12, 2026
Homeबॉलीवुडमीका सिंह के लिए शाहरुख खान ने अपने हाथों से बनाई थी...

मीका सिंह के लिए शाहरुख खान ने अपने हाथों से बनाई थी कॉफी, सिंगर ने कहा- ‘इसकी कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन…’


Last Updated:

मीका सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को याद किया. उन्होंने बताया कि यश राज स्टूडियोज में किंग खान ने उन्हें अपने हाथों से कॉफी बनाकर पिलाई थी.

मीका के लिए SRK ने बनाई थी कॉफी, सिंगर बोले- 'इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन...'मीका सिंह ने बताया शाहरुख खान से कैसे हुई थी उनकी मुलाकात.
नई दिल्ली. शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं. फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं. हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने शाहरुख खान को लेकर बात की और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया. मीका सिंह ने खुलासा किया कि शाहरुख खान ने एक बार खुद उनके लिए कॉफी बनाई थी.

Galatta India के साथ इंटरव्यू के दौरान मीका सिंह ने कहा, ‘खान साहब प्लीज मुझे मेरी बाइक दे दो. आपने खुद कहा था कि मीका मैं पांच बाइक दूंगा. एक तुमको दूंगा, एक अभिषेक को दूंगा और एक बाइक जॉन को दूंगा. शायद जॉन को उनसे बाइक मिल चुकी है. तो शाहरुख भाई प्लीज यार मुझे बाइक दे दीजिए. आप एक काम करिए, मुझे बिना पहिए के ही बाइक दे दीजिए क्योंकि मुझे तसल्ली होगी कि मेरे भाई ने मुझे कुछ गिफ्ट किया है.’

पहली मुलाकात के बारे में की बात

इसके बाद मीका सिंह ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार शाहरुख भाई से यशराज स्टूडियो में मिला था. उन्होंने मुझे ऊपर बुलाया और मेरे साथ बैठकर बात की. उन्होंने मुझे छल्ला गाना सुनाया और पूछा कि कैसा लगा? मैंने कहा कि बहुत बढ़िया गाना है.’

मीका सिंह के लिए SRK ने बनाई थी कॉफी

उन्होंने आगे बताया, ‘फिर उन्होंने पूछा कि कॉफी पीओगे? उस समय मैं ब्लैक कॉफी नहीं पीता था, मैं हमेशा चाय पीता था. लेकिन उन्होंने कहा कि तुम्हें पसंद आएगी, मैं खुद बनाऊंगा और फिर उन्होंने सच में अपने हाथों से मेरे लिए कॉफी बनाई और खुद लाकर दी. कौन ऐसा करता है? इसकी कोई जरूरत नहीं थी. लेकिन उन्होंने ऐसा किया और मेरा दिल जीत लिया. वो सिर्फ मेरे साथ ऐसे नहीं है, वह सबके साथ ऐसे ही हैं. जो भी उनसे एक बार हाथ मिलाता है, वो उन्हें जिंदगीभर याद रखते हैं.’

शूटिंग के बाद मीका से मिलने पहुंचे थे शाहरुख

मीका सिंह की एक और यादगार मुलाकात शाहरुख खान के साथ हुई, जब दोनों एक ही स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में शूटिंग कर रहे थे. मीका वहां पर हिमेश रेशमिया के एक प्रोजेक्ट के लिए मौजूद थे. जब शाहरुख को उनके वहां होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी शूटिंग खत्म करने के बाद खुद आकर मीका से मुलाकात की.

शाहरुख खान को मीका सिंह ने दी थी अपनी कार

सिंगर ने बताया, ‘ये मेरे लिए बहुत खास था. हिमेश ने भी तब तक शाहरुख के साथ काम नहीं किया था, तो वो भी हैरान थे. खबर तेजी से फैल गई और सिर्फ उन्हें देखने के लिए थोड़ी ही देर में स्टूडियो के बाहर भीड़ जमा हो गई. उनकी अपनी गाड़ी भीड़ में फंस गई थी, तो मैंने अपनी कार ऑफर की. मैंने उनसे कहा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी कि सुपरस्टार मेरी कार में जाएं. उन्होंने हामी भर दी और वो कार से अपने घर चले गए. मेरे कहने पर उन्होंने कुछ समय तक मेरी कार अपने पास रखी. तो ये उनका बड़प्पन है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मीका के लिए SRK ने बनाई थी कॉफी, सिंगर बोले- ‘इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन…’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments