Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारमोतिहारी में विवाहिता की मौत: दहेज में बाइक और 2 लाख...

मोतिहारी में विवाहिता की मौत: दहेज में बाइक और 2 लाख नहीं मिले, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रणजीत साहनी की पत्नी अनीता देवी (28) के रूप में हुई है।

.

अनीता की शादी 2017 में हुई थी और उसके 2 छोटे बच्चे हैं। मृतका की मामी उर्मिला देवी के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले 2 लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अनीता के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उसे पीटकर मायके भेजा गया।

परिजनों का आरोप – गला दबाकर हत्या की

बुधवार को अचानक अनीता की मौत की सूचना मिली। परिजन जब सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि अनीता की गला दबाकर हत्या की गई है। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments