Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारशिवहर में कमिश्नर की समीक्षा बैठक: वोटर लिस्ट रिवीजन में पारदर्शिता...

शिवहर में कमिश्नर की समीक्षा बैठक: वोटर लिस्ट रिवीजन में पारदर्शिता पर जोर, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील – Sheohar News



तिरहुत रेंज के कमिश्नर राजकुमार बुधवार को शिवहर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में DM विवेक रंजन मैत्रय की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

.

बैठक में स्पेशल रिव्यू-2025 के तहत किए गए कामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि रिवीजन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब 1 अगस्त से 1 सितंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों के आधार पर तैयार समेकित प्रतिवेदन की विस्तार से समीक्षा की जा रही है।

पारदर्शिता पर सख्त निर्देश

कमिश्नर राजकुमार ने निर्देश दिया कि दावे और आपत्तियों के निपटारे में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

राजनीतिक दलों से अपील

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे मतदाताओं को जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल समेत अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments