इंदौर में बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुककर चलता रहा। फिर रात 12 बजे कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले 16 घंटों में सवा इंच से ज्यादा रिकॉर्ड की गई है। इसके सहित इस सीजन की 25 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानि
.
इस बार अच्छी बारिश अगस्त के आखिरी हफ्ते में हुई थी जबकि सितम्बर की शुरुआत भी अच्छी ही रही है। इंदौर में सीजन की बारिश का औसत कोटा 38 इंच का है। इस लिहाज से कोटा पूरा करने के लिए अभी 13 इंच बारिश की और जरूरत है जबकि माह के 25 दिन बाकी हैं। अभी जिस प्रकार से सिस्टम बना हुआ है, उम्मीद है कि सितंबर माह भी इंदौर को काफी तर करेगा। यशवंत सागर सहित अन्य तालाबों का जलस्तर काफी अच्छा हो गया है।

