Last Updated:
Mirzapur The Film: फिल्म की शूटिंग मुंबई में पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के साथ शुरू होगी. जबकि अली फजल और श्वेता त्रिपाठी सितंबर के आखिर तक उनके साथ जुड़ेंगे.
फिल्म ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की घोषणा की थी और अब खबर है कि अगले हफ्ते मुंबई के फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म में एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अली फजल और दिव्येंदु फिल्म में नजर आने वाले हैं.
अगले हफ्ते से शुरू होगा शूटिंग
2018 में आया था ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन
2018 में रिलीज हुई सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने अपनी जबरदस्त कहानी और यादगार किरदारों जैसे ‘कालीन भैया’, ‘गुड्डू’, और ‘बबलू’ से दर्शकों का दिल जीता. इसका पहला सीजन तुरंत हिट हो गया और कोरोना महामारी के दौरान दूसरा सीजन भी खूब पसंद किया गया. तीसरे सीजन ने फैंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ाया. अब मिर्जापुर: द फिल्म के साथ यह फ्रेंचाइजी नया इतिहास रचने को तैयार है.
फरहान अख्तर को भरोसा फिल्म करेगी धमाल
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा, ‘मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर लाना हमारे लिए ऐतिहासिक कदम है. तीन सीजन्स में इस फ्रेंचाइजी ने अपनी कहानी और किरदारों जैसे कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया से फैंस का दिल जीता है. हमें विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया में पहले से कहीं ज्यादा डुबो देगी.’

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

