Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानबीटेक सेकंड ईयर स्टूडेंट ने किया सुसाइड: मां को लिखा सुसाइड...

बीटेक सेकंड ईयर स्टूडेंट ने किया सुसाइड: मां को लिखा सुसाइड नोट,मां मैं तेरा काबिल बेटा नहीं बन सका मुझे मांफ करना,मै किसी के लालच में आ गया,4 लाख दे चुका हूं – Jaipur News



जयपुर के विधायकपुरी थाना इलाके में आज एक छात्र ने होटल में सेल्फोस खा कर आत्महत्या कर की। सुबह जब होटल स्टाफ रूम में चाय देने के लिए गया तो रूम नहीं खुला। जिस पर होटल स्टाफ ने मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने भी कई प्रयास किये जिस के बाद होटल स्टाफ ने

.

विधायकपुरी थाना सीआई बीएल मीणा ने बताया कि होटल चूरू से सुबह कॉल आया कि उनके होटल में रुके हुए एक युवक ने सुसाइड कर लिया हैं। उसका शव कमरे में पड़ा हुआ हैं। जिस के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को मौके से एक सुसाइड नोट,युवक के पकड़े,मोबाइल मिले। युवक की पहचान सत्यम कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र किशोर सिंह निवासी मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुई। युवक जयपुर में स्थित जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र हैं। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिस में लिखा है कि ‘मां मुझे माफ करना, मैं आपका काबिल बेटा नहीं बन पाया. मैं किसी के लालच में आ गया था और मैंने 4 लाख रुपए उन लोगों को ट्रांसफर कर दिए.’

विधायकपुरी थाना पुलिस ने मृतक युवक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी हैं। वहीं डैड बॉडी को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया हैं। कल परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से डैड बॉडी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं परिवार से अगर कोई रिपोर्ट पुलिस को मिलती है तो रिपोर्ट लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी। युवक ने सेल्फोस खाकर अपनी जान दी हैं। वहीं पैसों का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की जांच में कुछ कहा जा सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments