Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडराकेश रोशन की 7 धांसू फिल्में, 1 में वैंप बन छा गई...

राकेश रोशन की 7 धांसू फिल्में, 1 में वैंप बन छा गई थीं एक्ट्रेस, बॉक्स-ऑफिस पर कूट डाले थे बजट से 6 गुना नोट


Last Updated:

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राकेश रोशन आज 6 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 76 साल के फिल्ममेकर ने एक एक्टर और फिर डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में एक लंबी पारी खेली. आज आपको उनके करियर की क्लासिक कल्ट फिल्मों की लिस्ट बताने जा रहे हैं.

राकेश रोशन ने फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्टिंग में किस्मत आजमाई थी. उन्होंने खेल खेल में, कामचोर, खट्टामीठा, भगवान दादा, जुर्माना, अखबार, दो और दो पांच जैसी फिल्मों में लीड रोल अदा किया था.

खुदगर्ज (1987): यह फिल्म राकेश रोशन के निर्देशन की पहली फिल्म है. खुदगर्ज में जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, भानुप्रिया, अमृता सिंह और नीलम कोठारी की प्रमुख भूमिकाएं हैं.

खुदगर्ज (1987): यह फिल्म राकेश रोशन के निर्देशन की पहली फिल्म है. खुदगर्ज में जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, भानुप्रिया, अमृता सिंह और नीलम कोठारी की प्रमुख भूमिकाएं हैं.

Rakesh Roshan Birthday: 6 Must-Watch Films By The Director

खून भरी मांग (1988): रेखा की यादगार फिल्मों में से एक. यह कहानी उनके धोखेबाज पति से बदला लेने और ग्लैम मेकओवर की है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस फिल्म में नेगेटिव किरदार अदा कर रेखा ने सभी को हैरान कर दिया था.

किशन कन्हैया (1990): राकेश रोशन ने किशन कन्हैया का निर्देशन किया था जिसमें अनिल कपूर ने लीड रोल अदा किया था. एक्टर ने फिल्म में डबल रोल अदा किया था. अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म में लीड रोल अदा किया था.

Rakesh Roshan Birthday: 6 Must-Watch Films By The Director

करण अर्जुन (1995): करण अर्जुन बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इसमें सलमान खान और शाहरुख खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. राखी, ममता कुलकर्णी और काजोल ने भी अहम किरदार अदा किया था.

Rakesh Roshan Birthday: 6 Must-Watch Films By The Director

कहो ना…प्यार है (2000): इस फिल्म ने उनके बेटे ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक को लॉन्च करने के लिए बनाई थी. इस फिल्म ने दो नए-नवेले एक्टर्स को रातोंरात स्टार बना दिया था.

Rakesh Roshan Birthday: 6 Must-Watch Films By The Director

कोई…मिल गया (2003): ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म कोई मिल गया ने बॉलीवुड में साइंस फिक्शन फिल्मों की नींव रखी. इससे एक ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की शुरुआत हुई.

Rakesh Roshan Birthday: 6 Must-Watch Films By The Director

कृष (2006): कृष साल 2003 में आई कोई मिल गया की अगली किश्त है. इसमें ऋतिक के साथ ही प्रियंका लीड रोल में दिखी थी. कृष में ऋतिक रोशन एक सुपरहिट मास्क पहने दिखे थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

राकेश रोशन की 7 धांसू फिल्में, 1 में वैंप बन छा गई थीं एक्ट्रेस



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments