Last Updated:
The Bengal Files X Baaghi 4 X The Conjuring: Last Rites Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 50 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी.
‘द बंगाल फाइल्स’ हुई बुरी तरह फ्लॉप. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः फिल्म पोस्टर्स)सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड फिल्मों की. ‘बागी 4’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही. इस एक्शन फ्रेंचाइजी ने एक अच्छी शुरुआत की और पहले वीकेंड में बेहतरीन कमाई की. लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. 6 दिन में फिल्म 45 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी है.
‘द बंगाल फाइल्स’ हुई फ्लॉप
‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
‘द बंगाल फाइल्स’ का वीकेंड के बाद के कलेक्शन में लगातार गिरावट देख गई. फिल्म ने सोमवार को 1.15 करोड़ रुपए, मंगलवार को 1.35 करोड़ रुपए और बुधवार को 99 लाख रुपए का कलेक्शन किया. ‘द बंगाल फाइल्स’ का अबतक का कलेक्शन 10.24 करोड़ रुपए हुआ है. ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘बागी 4’ पर हॉलीवुड की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारी पड़ रही.

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को भारत में पसंद किया जा रहा है.
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
माइकल चाव्स के डायरेक्शन में बनी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारत में 6 दिन में 64.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में ‘द कॉन्ज्यूरिंग 2’, ‘एनाबेल’ और ‘द नन’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

