एसीबी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है
एसीबी भीलवाड़ा की टीम ने लेबर डिपार्टमेंट में दो एफडी ( फिक्स डिपोजिट ) तुड़वाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और एक चपरासी को 33 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
.
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार, ने चपरासी अशोक कुमार के मार्फत दो एफडी तुड़वाने के मामले में 40 हजार की राशि मांग रहा था। आज शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने 33 हजार की रिश्वत लेते,दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है..

