अयोध्या में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी अजेय मानी जाने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) अब 2027 के विधानसभा चुनाव में 2007 वाला करिश्मा दोहराने की तैयारी में जुटी है। इसी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक हुई। अध्यक्ष ने बताया
.
पार्टी का दावा है कि इस आयोजन में पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके जरिए BSP न केवल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भी भरेगी। इस जनसभा की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती होंगी।
9 अक्टूबर की रैली को सफल बनाने की तैयारी को लेकर बैठक।
बैठक में विश्वनाथ पाल ने कहा “ 9 अक्टूबर को पूरा बहुजन समाज मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर जुटेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में BSP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी।
महापौर के करीबी आरिफ आबिदी पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाल ने कहा कि भाजपा के पहले महापौर पर भी आरोप लगे थे और मौजूदा महापौर की स्थिति भी कुछ वैसी ही नजर आ रही है।
बीएसपी की यह रणनीति साफ इशारा करती है कि पार्टी अब पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की दिशा में बढ़ रही है।

