Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानचौथ का बरवाड़ा और खंडार एसडीएम बदले: जोगेंद्र सिंह को चौथ...

चौथ का बरवाड़ा और खंडार एसडीएम बदले: जोगेंद्र सिंह को चौथ का बरवाड़ा और सुशीला मीणा को खंडार लगाया – Sawai Madhopur News



राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम 41 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई। जिसका असर सवाई माधोपुर जिले पर भी दिखाई दिया। तबादला सूची में जिले के दो उपखंड अधिकारी बदले गए हैं। सूची में खंडार और चौथ का बरवाड़ा उपखंड के उ

.

जोगेंद्र सिंह होंगे चौथ का बरवाड़ा एसडीएम, सुशीला मीणा को खंडार लगाया

तबादला सूची में जोगेन्द्र सिंह उपखंड अधिकारी परबतसर डीडवाना को चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया है। जबकि चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी रहे दामोदर सिंह को उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण के पद पर लगाया है। इसी तरह उपखंड अधिकारी खंडा ज्योत्स्ना खेड़ा का तबादला उपखंड अधिकारी खंडेला सीकर के पद पर किया गया है। जबकी सुशीला मीणा को चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है। सुशीला मीणा वर्तमान में सहायक निदेशक लोकसेवाएं जयपुर के पद पर कार्यरत थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाल‌ही में आर ए एस की जंबो लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें जिले की अधिकारी इधर उधर हुए थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments