Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखरगोन में कृषि उपकरण चोर गिरोह का खुलासा: जीरावट से दो...

खरगोन में कृषि उपकरण चोर गिरोह का खुलासा: जीरावट से दो आरोपी गिरफ्तार; 1.05 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद – Khargone News


खरगोन जिले की सनावद पुलिस ने खेतों से कृषि उपकरण चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 5 हजार रुपए से अधिक

.

सूचना पर दबिश, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि जीरावट गांव के कुछ लोग खेतों से मोटर पंप, पाइप और अन्य कृषि उपकरण चुरा रहे हैं। जांच के दौरान मदन और कालू नामक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों छतर, जाड़िया उर्फ सालकराम और पूनम के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।

मदन की झोपड़ी में छिपाते थे चोरी का सामान

एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार, यह गिरोह खेतों में लगे कुओं से मोटर पंप, केबल वायर जैसे उपकरण चुराता था और उन्हें मदन की झोपड़ी में छिपाकर रखता था।

यह सामान किया जब्त

  • 7 बिजली वायर और केबल बंडल
  • 2 प्लास्टिक पाइप
  • 6 वाटर पंप स्टार्टर
  • 3 ऑटो स्विच
  • 1 पनडुब्बी मोटर (3 हॉर्स पावर)
  • 1 पनडुब्बी मोटर (5 हॉर्स पावर)
  • 1 छोटी गैस टंकी (3 किलो)
  • 2 लोहे के कोलपे
  • 6 लोहे के फन
  • 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा
  • 1 लोहे का फर्राटा पंखा
  • 1 सब्बल
  • 3 बैल जोड़े

फरार आरोपियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि उपकरण चोरी की घटनाओं को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम की सतर्कता और सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments