खंडवा में दोस्तों के साथ घूमने गए एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा हांडीकुंडी पिकनिक स्पॉट का है। दसवीं की पढ़ाई कर रहा था अल्फेज रविवार छुट्टी का दिन होने से घर से बाहर गया था। वह दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए हांडीकुंडी चला गया।
.
जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
गुलमोहर कॉलोनी का रहने वाला 16 वर्षीय अल्फेज पिता शकील अपने दोस्तों के साथ अमलपुरा के पास हांडीकुंडी पर पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतर गए। अचानक से अल्फेज गहरे पानी में चला गया।
दोस्तों ने शोर मचाया, तभी आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मौके पर जावर पुलिस की टीम भी पहुंची। किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अल्फेज की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह से पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक अल्फेज के परिजनों ने बताया कि वह दसवीं छात्र था। रविवार की छुट्टी होने की वजह से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चला गया था। जहां हादसे का शिकार हो गया, परिवार में मातम पसर गया हैं।

