Thursday, June 4, 2026
HomeबॉलीवुडSSKTK: कांतारा चैप्टर 1 से टकराएगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म, एडवांस बुकिंग में...

SSKTK: कांतारा चैप्टर 1 से टकराएगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म, एडवांस बुकिंग में कौन पड़ा भारी, छापे कितने करोड़


Last Updated:

Advance Booking: दशहरा पर करण जौहर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो रही हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर टकराएंगीं. एडवांस बुकिंग में कांतारा ने हुंकार भरी और सनी संस्कारी पर भारी पड़ी.चलिए बताते हैं किस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अबतक कितने का कलेक्शन किया है.

दोनों फिल्में दशहरा पर टकराने वाली हैं.

नई दिल्ली.  दशहरा के मौके पर बॉलीवुड और साउथ से दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड से जहां करण जौहर कीएक बड़ बजट की फुल फैमिली मसाला एंटरटेनर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. वहीं साउथ से एक फुल पावर पैक्ड एक्शन मूवी रिलीज हो रही है जिसका फैंस को सालों से इंतजार था. ये दो फिल्में जो इस हफ्तें थिएटर्स में टकराने वाली हैं- वो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 है. इन दोनों ही फिल्मों के लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.

सबसे पहले बात करते हैं करण जौहर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. फिल्म मुख्य तौर पर एक रोमांटिक कॉमेडी है. अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या एक लाइट हार्टेड कॉमेडी फिल्म एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म को टक्कर दे पाती है या नहीं.

एडवांस बुकिंग में भारी पड़ी कांतारा

अब अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. अब तक के आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म कुछ 10.50 से 12.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है. फिल्म को प्रमोशन और बड़े बैनर के नाम का फायदा मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं. फिल्म के अबतक सिर्फ 4,500 टिकट ही बिके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

SSKTK: कांतारा चैप्टर 1 से टकराएगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments