Sunday, April 12, 2026
Homeबॉलीवुडपंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदे 2 फ्लैट, 1 का प्राइस तो...

पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदे 2 फ्लैट, 1 का प्राइस तो एक करोड़ से भी कम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

Pankaj Tripathi Property: पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के अंधेरी और कांदिवाली में दो फ्लैट खरीदे हैं. एक फ्लैट उन्होंने पत्नी मृदुला और बेटी आशी के नाम पर खरीदा है.दोनों फ्लैट की कीमत 10.85 करोड़ रुपए है. पंकज ने एक फ्लैट तो 1 करोड़ रुपए से भी कम कीमत में खरीदा है.

पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदे 2 फ्लैट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानपंकज त्रिपाठी पत्नी मृदुला के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@mrids_)

मुंबई. पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के सबस प्रतिभाशाली कलाकारों में टॉप पर होती हैं. पंकज ने मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत 10.85 करोड़ है. स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, पंकज ने अपनी पत्नी और बेटी आशी के साथ मुंबई में एक फ्लैट अंधेरी वेस्ट में 9.88 करोड़ रुपए में और दूसरा कांदिवली वेस्ट में आशापुरा हेरिटेज में 87 लाख रुपए में खरीदा है. अंधेरी फ्लैट का RERA कारपेट एरिया 2,026 स्क्वेयर फुट और बालकनी एरिया 346 स्क्वेयर फुट है.

रियल एस्टेट मार्केटप्लेस के मुताबिक, कांदिवली वाले फ्लैट को पंकज की पत्नी मृदुला और उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने खरीदा है. इस फ्लैटर कारपेट एरिया 425 स्क्वेयर फुट का है. अंधेरी वाले फ्लैट की लिए पंकज ने 59.89 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी है. इस फ्लैट की डील जुलाई 2025 में रजिस्टर की गई थी.

Pankaj Tripathi Aashi
पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी और बेटी के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@mrids_)

पंकज त्रिपाठी की फिल्में

बता करें वर्कफ्रंट की, तो पंकज त्रिपाठी आखिरी बार ‘मेट्रो… इन दिनों’ में नजर आए थे. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कलाकार शामिल थे. फिल्म की कहानी कई जुड़ी हुई कहानियों का एक मोज़ेक है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर जैसे चार बड़े शहरों में सेट है. ‘मेट्रो… इन दिनों’ चार कपल्स की मॉडर्न रिलेशनशिप में कठिनाइयों को दिखाती है.

‘पारिवारिक मनोरंजन’ में पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में अदिति राव हैदरी के साथ नजर आएंगे. फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. उनके पास ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ भी है जिसमें अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा भी शामिल हैं.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में खरीदे 2 फ्लैट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments