Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारमुख्यमंत्री ने अरवल में 11 विवाह मंडप का किया शिलान्यास: एक...

मुख्यमंत्री ने अरवल में 11 विवाह मंडप का किया शिलान्यास: एक पंचायत सरकार भवन का भी इनॉगरेशन, ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा – Arwal News



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अरवल में 11 विवाह मंडपों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, एक नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

.

यह आयोजन जिला पदाधिकारी अरवल सिंह गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रातः 11:30 बजे हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत अरवल की 11 पंचायतों में कुल 11 विवाह मंडपों की आधारशिला रखी गई।

11 पंचायतों में कुल 11 विवाह मंडपों की आधारशिला रखी

शिलान्यास किए गए विवाह मंडप कुर्था (कुर्था), नदौरा (अरवल), सचई (अरवल), सकरी (करपी), नरगा (करपी), बेलसार (अरवल), दक्षिणी कलेर (कलेर), बेलांव (अरवल), सोहसा (अरवल), माली (अरवल) और सोनभद्र वंशी सूर्यपुर (अरवल) पंचायतों में स्थित हैं।

इसके अतिरिक्त, करपी प्रखंड के केयाल पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है।

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी

इन निर्माण कार्यों से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। साथ ही, विवाह मंडप जैसी सुविधाओं से ग्रामीण समाज को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

यह पहल ग्रामीण जीवन स्तर को सुधारने और आत्मनिर्भर पंचायतों की संकल्पना को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, आम नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments