Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारहोटल में शराब पार्टी करते 6 गिरफ्तार: मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी...

होटल में शराब पार्टी करते 6 गिरफ्तार: मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी कर होटल मैनेजर भी पकड़ा, कमरा सील – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए एक होटल में शराब पार्टी कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र के सिमरन होटल में छापेमारी कर इन युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान होटल मैनेजर संदीप राय को भी गिरफ्तार किय

.

छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सिमरन होटल में शराब पार्टी चलने की गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी, जिसके बाद एक पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान एक कमरे में छह युवक शराब पीते हुए पाए गए। मौके से शराब की कई बोतलें भी बरामद की गईं।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की, जिसमें गिरफ्तार युवकों की कोई एंट्री दर्ज नहीं थी। इसके बाद होटल के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई, जहां से अतिरिक्त शराब की बोतलें मिलीं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर संदीप राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

होटल मालिक के बेटा समेत मैनेजर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गोलू कुमार उर्फ रौशन कुमार (23), राजद नेता के बेटे रोहित यादव (28), जायसवाल होटल मालिक के बेटे रोहित जायसवाल (25), राहुल वर्मा उर्फ राहुल राज (25), धीरज यादव (28) और निर्भय कुमार (26) के रूप में हुई है।

होटल मैनेजर संदीप राय भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शराब पीते या पिलाते पकड़े जाने पर सीधे जेल भेजा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments