Crispy Okra Recipe: हर मां की ये सबसे बड़ी टेंशन होती है कि बच्चों के टिफिन में ऐसा क्या बनाया जाए जो उन्हें पसंद भी आए और पोषक भी हो. कई बार तो बच्चे टिफिन खोलते ही नहीं या स्कूल से वही वापस लेकर लौट आते हैं. ऐसे में मम्मियों के लिए सबसे मुश्किल काम है “टिफिन आइडिया” ढूंढना, अगर आप भी रोज़ यही सोचकर परेशान रहती हैं कि आज क्या डालूं टिफिन में, तो एक बार ये भिंडी ट्राय कीजिए. ये कोई आम भिंडी नहीं है – ये है क्रिस्पी मसाला भिंडी, जिसे बच्चे तो क्या, बड़े भी देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद टिफिन खाली होकर ही लौटेगा. इसमें न तो ज़्यादा तेल है, न ही कोई भारी मसाले. हल्की क्रंची, हल्की तीखी और नींबू के फ्लेवर वाली ये भिंडी बच्चों की फेवरेट बन सकती है.
सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज़्यादा टाइम भी नहीं लगता. तो अगर आप अपने बच्चों के टिफिन को बनाना चाहती हैं हेल्दी और टेस्टी दोनों, तो चलिए जानते हैं – कैसे बनती है ये क्रिस्पी भिंडी.
अब एक बड़े बर्तन में इन चीज़ों को डालिए –
-1 नींबू का रस
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (बच्चों के हिसाब से कम या ज़्यादा कर सकते हैं)
-½ चम्मच जीरा पाउडर
-½ चम्मच सौंफ पाउडर
-1 चुटकी हींग
-1 चम्मच अमचूर पाउडर
-1 चम्मच हल्दी
-1 चम्मच नमक
-1 चम्मच अजवाइन
-2 चम्मच बेसन
-1 चम्मच चावल का आटा
अब इन सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिए. ज़रूरत हो तो थोड़ा सा तेल या नींबू का रस डालकर मिलाएं ताकि मसाला हर भिंडी पर चिपक जाए, ये स्टेप बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसी से भिंडी क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेगी.
1. अब गैस पर कढ़ाई रखिए और उसमें तेल गर्म कीजिए. तेल जब गर्म हो जाए, तब भिंडी को डाल दीजिए. ध्यान रहे कि पहले एक मिनट तक भिंडी को चलाएं नहीं, वरना मसाला उतर जाएगा. एक मिनट बाद हल्के हाथ से चलाइए और मीडियम फ्लेम पर भूनते रहिए.
2. 10-12 मिनट में भिंडी गोल्डन और कुरकुरी हो जाएगी, अगर चाहें तो गैस बंद करके थोड़ी देर खुली हवा में रख दें ताकि वो और ज़्यादा क्रंची हो जाए.
3. अब इस क्रिस्पी भिंडी को बच्चों के टिफिन में पैक कीजिए. साथ में पराठा, दही या कोई मीठा रख दीजिए – यकीन मानिए टिफिन खाली आएगा.
4. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें फ्राई करने के बावजूद ज़्यादा तेल नहीं लगता और स्वाद भी बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा आता है. आप चाहें तो एयर फ्रायर में भी बना सकती हैं, ताकि ये और हेल्दी हो जाए.
अगर बच्चों को भिंडी ज़्यादा पसंद नहीं है, तो इसी तरीके से आप करेला, बैंगन या आलू भी ट्राय कर सकती हैं. बस मसालों का बैलेंस रखिए और सब्जी को सूखा रहने दीजिए – यही है क्रिस्पीनेस का राज़.

