Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहाररिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: जहानाबाद में करते थे...

रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: जहानाबाद में करते थे दूध का व्यवसाय, परिजन ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप – Jehanabad News



जहानाबाद के राजा बाजार मोहल्ले में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सलालपुर गांव निवासी ऋतु शर्मा(70) के रूप में हुई है। वे राजा बाजार के सत्संग नगर में डेरा लेकर रहते थे और दूध का व्यवसाय करते थे।

.

गुरुवार की रात को वे अपने डेरे में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो लोगों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा गया तो वे बेड पर बेहोश पड़े थे। जांच में पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

गला दबाकर हत्या की आशंका

मृतक के भतीजा विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता अकेले जहानाबाद में रहते थे। उन्होंने गले पर कई दाग के निशान होने का दावा किया है। उनका आरोप है कि अपराधियों ने गला दबाकर हत्या की है।

नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही, कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments