Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यदिल्लीअफगानी मंत्री ने महिला पत्रकारों की एंट्री रोकी: प्रियंका का PM...

अफगानी मंत्री ने महिला पत्रकारों की एंट्री रोकी: प्रियंका का PM से सवाल- महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया; केंद्र बोला- हमारा कोई रोल नहीं


  • Hindi News
  • National
  • Taliban Journalist Entry Ban Controversy; Priyanka Gandhi | BJP Congress

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पत्रकारों से बात की थी।

दिल्ली में शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगा दी। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से X पर सवाल किया और पूछा- भारत में हमारे ही देश की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया गया, जबकि महिलाएं ही देश की रीढ़ और गौरव हैं।

वहीं, विवाद बढ़ने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका कोई रोल नहीं था। न ही उनकी तरफ से पत्रकारों को बुलाया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा- मुंबई स्थित अफगानिस्तान के कांसुल जनरल अफगानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने ही चुनिंदा पत्रकारों को आमंत्रण भेजा था। अफगान दूतावास का क्षेत्र भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

भारत दौरे पर अफगानी मंत्री, सिर्फ पुरुष पत्रकारों से बात की अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर मुत्तकी 9 अक्टूबर से एक हफ्ते के लिए भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास में उन्होंने पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुत्तकी ने भारत-अफगानिस्तान संबंधों, मानवीय सहायता, व्यापार और सुरक्षा सहयोग सहित कई मुद्दों पर बात की।

हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल चुनिंदा पुरुष पत्रकार और अफगान दूतावास के अधिकारी ही शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी महिला पत्रकार नहीं थी। कई महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें एंट्री ही नहीं दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुत्तकी के साथ आए तालिबान अधिकारियों ने ही ये तय किया था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन शामिल होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि तालिबान ने भारत को पहले बताया था या नहीं कि वे महिला पत्रकारों को नहीं बुलाएंगे।

अब अफगानी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 2 तस्वीरें देखिए…

अफगान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने शुक्रवार को अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अफगान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने शुक्रवार को अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीब 20 पत्रकार शामिल हुए। इनमें एक भी महिला नहीं थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीब 20 पत्रकार शामिल हुए। इनमें एक भी महिला नहीं थी।

अफगानिस्तान में 15 अगस्त, 2021 को तालिबान हुकूमत ने कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद से महिलाओं पर लगातार कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनमें लड़कियों के स्कूल जाने, सार्वजनिक रूप से बोलने, चेहरा दिखाने और खेलों में भाग लेने पर बैन शामिल है।

चिदंबरम बोले- पुरुष पत्रकारों को बाहर चले जाना चाहिए था पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने X पर एक पोस्ट में कहा- मुझे इस बात पर हैरानी है कि अफगानिस्तान के अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को शामिल नहीं किया गया। मुझे लगता है कि जब पुरुष पत्रकारों को पता चला कि उनकी महिला सहकर्मियों को नहीं बुलाया गया है, तो उन्हें बाहर चले जाना चाहिए था।

…………………………

यह खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- शाह एक दिन मोदी के मीर जाफर बनेंगे, वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाह पर ज्यादा भरोसा न करें। उन्होंने शाह की तुलना मीर जाफर से की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments