Friday, May 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसमाजवादी पार्टी ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती: जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव...

समाजवादी पार्टी ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती: जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव बोले- जयप्रकाश जी संघर्ष के प्रतीक – Farrukhabad News


फर्रुखाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती।

फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की, जबकि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस दौरान चंद्रपाल सिंह यादव ने जयप्रकाश नारायण को संघर्ष का प्रतीक बताया।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संघर्षमय जीवन यह सीख देता है कि सत्ता कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, जब जनता जागरूक होकर सड़कों पर उतरती है तो तख्तापलट कर देती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलने वाले सिपाही हैं और जरूरत पड़ने पर जयप्रकाश जी द्वारा बताया गया रास्ता भी जानते हैं।

प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इतनी घबराई हुई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपीएनआईसी में जयप्रकाश जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से भी रोक रही थी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी बाधाओं को तोड़कर माल्यार्पण किया।

वरिष्ठ नेता रामशरण कठेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांप्रदायिक और जातिवादी निरंकुश शासन के विरुद्ध एक चुनौती बनकर उभरे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में पीडीए आंदोलन के माध्यम से प्रचंड बहुमत की पीडीए सरकार बनेगी।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने कहा कि आज पूरे देश के संविधान पसंद लोग अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद 2027 में पूरी होगी और पीडीए ही एनडीए को हराकर संविधान बचाएगा।

इस अवसर पर संजय यादव, प्रवेश कटियार, लायक यादव, धीरज राजपूत, मंगल यादव, सुमित कुशवाहा, अनिल यादव, श्यामल यादव, राजपाल यादव, योगेंद्रनाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज यादव प्रधान, रामपाल सिंह सहित समाजवादी युवजन सभा के दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थक मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments