Friday, July 31, 2026
Homeएजुकेशनमध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, कब से शुरू...

मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन?


Image Source : UNSPLASH
सांकेतिक फोटो

अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के पश्चात इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीखल 10 नवंबर है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कब शुरू होंगे आवेदन?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, एमपीईएसबी, 27 अक्टूबर से मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। शुरू होने पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 अक्टूबर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर, 2025
  • आवेदन सुधार विंडो खुलने की तिथि: 27 अक्टूबर, 2025
  • आवेदन सुधार विंडो बंद होने की तिथि: 15 नवंबर, 2025

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा तिथि और पाली का समय

भर्ती परीक्षा 9 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे समाप्त होगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे समाप्त होगी।

पहली पाली के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, और दूसरी पाली में, उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक है।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC UG भर्ती के जरिए किन पदों को भरा जाएगा और कितनी होगी सैलरी? जान लें यहां

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments