सुशील सिंह | मऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊ जिले में 12वीं कक्षा के छात्र गोविंद सरोज पर स्कूल से लौटते समय हमला हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद गांव के पास हुई।
कृष्णा इंटर कॉलेज पिपराडीह के छात्र गोविंद सरोज ने आरोप लगाया कि स्कूल से बाहर निकलते ही तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने रॉड और कट्टे के बट से उन पर वार किया।

छात्र ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
हमले में गोविंद को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने सरायलखंसी थाने में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गोविंद ने बताया कि हमलावर नकाबपोश थे और वह उन्हें पहचान नहीं पाए।गोविंद के चाचा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके भतीजे की गाड़ी रोककर पिटाई की।
उन्होंने भी पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सरायलखंसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया- युवकों के बीच आपसी मारपीट का मामला था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।मामले की जांच की जा रही है।

