सांकेतिक फोटो
रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB की द्वारा NTPC UG भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। NTPC UG भर्ती के लिए प्रोसेस चल रहा है। इस भर्ती की सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। अब इसके बाद सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन होना है, सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होने के लिए पात्र हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के जरिए किन पदों को भरा जाएगा? आइए आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
किन पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती के जरिए जिन पदों को भरा जाएगा, वे सभी निम्नवत हैं।
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk)
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist)
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist)
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Trains Clerk)
सेलेक्ट होने पर क्या मिलेगी सैलरी?
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क को लवल 3 के तहत 21700 रुपये(हर माह) प्रारंभिक वेतन मिलेगा। वहीं, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट को लेवल 2 केस तहत 19900 रुपये(हर माह) प्रारंभिक वेतन मिलेगा। सैलरी के अलावा इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (टीए), चिकित्सा लाभ, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया आदि भत्ते भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी? जान लें यहां

