Last Updated:
बेसन और दही से बनी झटपट कढ़ी स्वादिष्ट और पाचन के लिए फायदेमंद है, जिसे 15–20 मिनट में तैयार कर स्टीम्ड राइस या मिस्सी रोटी के साथ परोसा जा सकता है.
झटपट टेस्टी कढ़ी बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा मेहनत या टाइम की जरूरत नहीं होती. ये डिश न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप ऑफिस से थके-हारे लौटे हों या कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन हो, तो ये बेसन और दही से बनी कढ़ी बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी.
कढ़ी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में दही और बेसन को डालें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे. फिर उसमें 2–3 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.अब इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और इसे कुछ देर के लिए रख दें. अब गैस पर एक गहरी कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें थोड़ा तेल या घी गर्म करें.उसमें राई, जीरा, मेथी दाना और हींग डालकर तड़का लगाएं. जैसे ही ये चटकने लगें, उसमें सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें.
अब इस तड़के में प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.फिर धीरे-धीरे तैयार किया हुआ बेसन-दही का घोल इसमें डालें और लगातार चलाते रहें ताकि बेसन नीचे चिपके नहीं.गैस को मध्यम आंच पर रखें और करीब 10–12 मिनट तक पकने दें.जब कढ़ी में उबाल आने लगे और ऊपर हल्का झाग दिखने लगे, तो समझ लें कि आपकी कढ़ी तैयार है.चाहें तो इसमें थोड़ा गरम मसाला या धनिया पाउडर डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं. कढ़ी को गैस से उतारकर ऊपर से ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालें. अगर आप चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा घी में बना लाल मिर्च वाला तड़का डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी जबरदस्त हो जाता है. इस झटपट कढ़ी को गर्मागर्म स्टीम्ड राइस, जीरा राइस या मिस्सी रोटी के साथ परोसें.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

