Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुडसरोज खान नहीं, ये एक्ट्रेस थी अक्षय कुमार की पहली डांसिंग गुरू,...

सरोज खान नहीं, ये एक्ट्रेस थी अक्षय कुमार की पहली डांसिंग गुरू, 87 की उम्र हुआ निधन, एक्टर ने लिखा भावुक नोट


Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में सरोज खान का नाम बहुत ही रिस्पेक्ट के साथ लिया जाता है. उन्होंने कई बॉलीवुड कलाकारों को डांस सिखाया है. लेकिन अक्षय कुमार की पहली डांस गुरू एक्ट्रेस मधुमती थीं, जिनका आज निधन हो गया. उनके निधन पर अक्षय ने भावुक पोस्ट किया है.

अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस मधुमती के निधन पर दुख जताया. (फोटो साभारः एक्स @Akshaykumar)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर मधुमती का निधन हो गया. वह 87 साल की थीं. अक्षय कुमार ने उनके निधन पर दुख जताया. अक्षय उन्हें अपना गुरु मानते थे. अक्षय का कहना है कि मधुमती से ही उन्होंने डांस और एक्सप्रेशन सीखे थे. अक्षय ने मधुमती के साथ वाली दो तस्वीरों का बना कोलाज शेयर किया है. मधुमती को उनके शानदार डांस की वजह से जाना जाता था और उनकी तुलना डांसर हेलन से होती थी. खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं. अक्षय कुमार, चंकी पांडे और विंदू दारा सिंह ने पोस्ट शेयर कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.

अक्षय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में वे एक्ट्रेस और डांसर मधुमती के साथ दिख रहे हैं. अक्षय ने कैप्शन में लिखा,”मेरी पहली गुरु, जिनसे मैंने डांस के बारे में सब कुछ सीखा. आपके कदमों को देखकर मैंने डांस सीखा, हर अदा, हर एक्सप्रेशन में आपकी याद हमेशा रहेगी.”

Akshay Kumar news
अक्षय कुमार का इमोशनल नोट. (फोटो साभारः एक्स @Akshaykumar)

वही, विंदू दारा सिंह ने एक्ट्रेस मधुमती की फोटोज शेयर कर लिखा, “हमारी शिक्षिका और मार्गदर्शक मधुमती जी की आत्मा को शांति मिले. हममें से कई लोगों ने इस महान हस्ती से नृत्य सीखा और उनके प्यार और आशीर्वाद से भरपूर एक सुंदर जीवन जिया.” चंकी पांडे ने भी नृत्यांगना की फोटो शेयर कर दुख जाहिर किया है. एक्टर ने भी मधुमती से डांस सीखा था.

बता दें कि मधुमती का जन्म महाराष्ट्र के एक गांव में साल 1938 में हुआ था. मधुमती ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म से बतौर डांसर की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को सिर्फ मराठी तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि अपना कला का प्रदर्शन भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, दक्षिण भारतीय और हिंदी सिनेमा में भी किया. उनका डांस पर्दे पर इतना हिट हुआ कि उनकी तुलना डांसर हेलन से होने लगी.

नृत्यांगना मधुमती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ से की थी. उन्होंने अपने पति के साथ अजंता आर्ट्स मंडली के साथ भी काफी सालों तक काम किया था, जो भारतीय सेना के लिए शो करती थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो मधुमती ने 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी और साल 1977 में डांस छोड़ दिया, लेकिन पति की मौत के बाद उन्होंने मुंबई में मधुमती नृत्य अकादमी खोली और वहां डांस में खुद को समर्पित कर दिया था.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सरोज खान नहीं, ये एक्ट्रेस थी अक्षय की पहली डांसिंग गुरू, 87 की उम्र हुआ निधन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments