Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में 9वीं का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला: पुलिस बोली-...

दिल्ली में 9वीं का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला: पुलिस बोली- सुसाइड की एक्टिंग का वीडियो बनाते समय हादसा हुआ, पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो AI जनरेटेड है।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक 14 साल के लड़का अपने घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शुरुआती जांच में लड़के का मोबाइल फोन भी कमरे में मिला, जिसमें पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड था।

वीडियो को लड़के ने ही कुछ दूरी पर मोबाइल रखकर बनाया था। वीडियो देखने के बाद यह मामला सुसाइड से ज्यादा एक्सीडेंटल लग रहा है। पुलिस को संदेह है कि लड़का सुसाइड करने की एक्टिंग वीडियो में रिकॉर्ड कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, उसने 2 से 3 बार सुसाइड करने का वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि जिस कुर्सी पर वह खड़ा था, वह अचानक गिर गई और यह हादसा हो गया। वीडियो फुटेज की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

घटना 12 अक्टूबर की है। लड़का 9वीं कक्षा का स्टूडेंट था। उसके पिता एक प्रॉपर्टी डीलर फर्म में काम करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। उसकी एक बड़ी बहन है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

लड़के को दीपचंद बंधु अस्पताल (DCBH) लाया गया था, जहां से केशवपुरम पुलिस को फोन आया था।

लड़के को दीपचंद बंधु अस्पताल (DCBH) लाया गया था, जहां से केशवपुरम पुलिस को फोन आया था।

पुलिस को साजिश के संकेत नहीं मिले

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। क्राइम टीम ने मौके की जांच कर सबूत जुटाए और शव को बीजेआरएम अस्पताल में रखवाने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल में जो वीडियो मिला है, उसमें कोई बैकग्राउंड आवाज नहीं है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल है कि यह सुसाइड था या गलती से हुआ हादसा। फिलहाल, परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

SC ने स्टूडेंट सुसाइड मामले में दिशा-निर्देश दिए

सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को स्टूडेंट सुसाइड की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी और इसे सिस्टम की नाकामी बताया। कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा था कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में बढ़ते आंकड़े परेशान करने वाले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में देशभर में कुल 1 लाख 70 हजार 924 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें से 13,044 छात्र थे। साल 2001 में स्टूडेंट्स की मौत के आंकड़े 5,425 थे।

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 आत्महत्याओं में करीब 8 छात्र शामिल थे। इनमें से 2,248 छात्रों ने सिर्फ इसलिए जान दे दी, क्योंकि वे परीक्षा में फेल हो गए थे।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन से पहले स्टूडेंट का सुसाइड, NEET में 99.99%, देश में 1475 रैंक थी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले 19 साल के छात्र अनुराग अनिल बोरकर ने 22सितंबर को सुसाइड कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेना था, उसी दिन उसने यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ें…

IIT बॉम्बे में फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने सुसाइड किया, हॉस्टल की छत से छलांग लगाई

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे के 22 साल के स्टूडेंट ने पवई स्थित हॉस्टल की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट का नाम रोहित सिन्हा था और वह दिल्ली का रहने वाला था। वह IIT बॉम्बे में मेटा साइंस के फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments