Friday, April 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानपुलिस अफसरों ने शहीदों की शहादत को किया नमन: आईजी-एसपी सहित...

पुलिस अफसरों ने शहीदों की शहादत को किया नमन: आईजी-एसपी सहित तमाम अफसर हुए शामिल, शहीदों के परिजनों की कुशलक्षेम भी पूछी – Udaipur News


उदयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस समारोह हुआ। इस अवसर पर उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव को सम्मान स्वरूप सलामी दी गई। इस मौके पर आईजी ने कहा कि शहीदों की वीरता और शौर्य से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती है।

.

इसके बाद आईजी श्रीवास्तव, एसपी योगेश गोयल, एएसपी सिटी उमेश ओझा, एएसपी मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, खेरवाड़ा एएसपी अंजना सुखवाल सहित अन्य पुलिस अफसरों ने श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन निरीक्षक गुलाब सिंह द्वारा परेड कमांडिंग की गई।

इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

समारोह के दौरान आईजी और एसपी ने शहीदों की शहादत पर उनके परिजनों को नमन करते हुए उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आईजी सहित अन्य पुलिस अफसर और कार्मिकों ने रक्तदान किया।

आईजी श्रीवास्तव, एसपी योगेश गोयल, एएसपी सिटी उमेश ओझा सहित अन्य पुलिस अफसरों ने श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पचक्र अर्पित किए।

आईजी श्रीवास्तव, एसपी योगेश गोयल, एएसपी सिटी उमेश ओझा सहित अन्य पुलिस अफसरों ने श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पचक्र अर्पित किए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments