सांकेतिक फोटो
ऑयल एवं नेचुरल गैस निगम लिमिटेड यानी ONGC में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपने आवेदन को भरकर जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 6 नवंबर तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2600 से अधिक पदों को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि इसमें सेलेक्शन कैसे होगा? तो आइए इस खबर के जरिए इसकी चयन प्रक्रिया को जानते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट में समान अंक होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। किसी भी समय किसी भी प्रकार का प्रचार या प्रभाव स्वीकार्य नहीं होगा और इसके परिणामस्वरूप उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2623 पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट
ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु 24 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

