Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानखेत में जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत: इलाज...

खेत में जहरीले जानवर के काटने से महिला की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम; पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव – Banswara News



पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाते हुए परिजन।

बांसवाड़ा के घाटोल थाना क्षेत्र के कडुवा आमरी गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला को जहरीले जानवर ने काट लिया। इससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

.

​घाटोल थाना पुलिस के एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि कडुवा आमरी निवासी मीरा (50), पत्नी मानशंकर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जानवर ने उन्हें काट लिया।

​महिला को काटने की खबर मिलते ही परिजन तुरंत उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए एमजी अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण मीरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

​मृत्यु के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। मंगलवार शाम को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments