त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का रूट इस तरह तय किया गया है कि पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को लखनऊ होते हुए यात्रा में आसानी हो सके। सभी गाड़ियां अनारक्षित हों
.
लखनऊ होकर गुजरेगी साबरमती-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09483/09484 साबरमती–मुजफ्फरपुर–साबरमती अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
09483 ट्रेन 22 से 25 अक्टूबर तक साबरमती से रात 11:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 6:50 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुंचेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा होते हुए मुजफ्फरपुर पहुँचेगी।
वापसी में 09484 मुजफ्फरपुर-साबरमती स्पेशल 24 से 27 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से रात 11 बजे गुजरेगी।इसमें कुल 20 कोच होंगे, जिनमें सभी अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल भी लखनऊ होकर
त्योहारों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित पूजा स्पेशल (04434) ट्रेन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 स्लीपर और 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के होंगे।
बढ़नी से पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की मांग पर 05035 बढ़नी–पुणे अनारक्षित त्यौहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह 23 अक्टूबर सुबह 7:45 बजे बढ़नी से रवाना होगी और लखनऊ के बादशाहनगर 12:17 बजे तथा ऐशबाग 12:50 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड होते हुए पुणे शाम 4:15 बजे पहुंचेगी।
चंडीगढ़–कटिहार और सरहिंद-सहरसा के बीच भी पूजा स्पेशल
उत्तर रेलवे ने त्योहारों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो और अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है
04562 चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल: 22 अक्टूबर को रात 11:50 बजे चलेगी।
04564 सरहिंद-सहरसा स्पेशल: 23 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी।
दोनों ट्रेनें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए बिहार पहुंचेंगी।

