Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारछठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर भीड़: अररिया में मिट्टी...

छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर भीड़: अररिया में मिट्टी खोदकर, साफ-सफाई करके और बांस-बल्ली लगा रहे लोग – Araria News


अररिया में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। रविवार सुबह से ही घरों और मंदिरों में छठ गीत गूंज रहे हैं। व्रतधारी और उनके परिजन पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। शहर के विभिन्न छठ घाटों पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर घाटों को सजा रहे हैं।

.

प्रमुख घाटों में बस स्टैंड एबीसी नहर, कोशी नदी किनारे, परमान नदी तट पर त्रिसुलिया घाट, बाबाजी कुटिया, काली बाजार और हरियाली मार्केट छठ घाट शामिल हैं। इन घाटों पर लोग सुबह से ही मिट्टी खोदकर, साफ-सफाई करके और बांस-बल्ली लगाकर इन्हें आकर्षक बनाने में लगे हैं। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए पूजा सामग्री जुटा रही हैं, जबकि पुरुष घाटों की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाते लोग।

जिला प्रशासन और नगर प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा

जिला प्रशासन और नगर प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा है। छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए रास्तों की मरम्मत की जा रही है। सभी घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है, ताकि व्रतियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अररिया में घाटों को किया जा रहा तैयार।

अररिया में घाटों को किया जा रहा तैयार।

कीचड़ भरे रास्ते और अंधेरा व्रतियों के लिए चुनौती

हालांकि, भास्कर की ग्राउंड रिपोर्टिंग में कुछ खामियां सामने आई हैं। कई घाटों पर नगर परिषद की लापरवाही साफ दिखी, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ भरे रास्ते और अंधेरा व्रतियों के लिए चुनौती बन रहा है। त्रिसुलिया घाट और काली बाजार घाट पर स्थिति अधिक गंभीर है, जहां पहुंचने वाले रास्ते काफी खराब हैं।

इन खराब रास्तों के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष दिक्कत हो रही है। घाटों पर व्रत करने वाले व्यक्तियों के परिजनों ने नगर परिषद से मांग की है कि इन रास्तों को तुरंत सुगम और व्यवस्थित बनाया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments