Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर में 5 घंटे बिजली कटौती कल: रखरखाव कार्य के चलते...

अशोकनगर में 5 घंटे बिजली कटौती कल: रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित – Ashoknagar News



अशोकनगर में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घोषणा की है कि 26 अक्टूबर, रविवार को 33/11 केवी आंवरी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 5 घंटे तक बाधित रहेगी। यह कटौती उपकेंद्र के नवीनीकरण कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी

.

उपकेंद्र पर होगा नवीनीकरण का काम कंपनी के सहायक प्रबंधक के अनुसार, 33/11 केवी आंवरी उपकेंद्र के अंतर्गत उपकेंद्र रिनोवेशन (नवीकरण) संबंधी कार्य किया जाना है। इसी के चलते बिजली कटौती सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी।

तुलसी सरोवर फीडर के ये इलाके होंगे प्रभावित नवीनीकरण कार्य के चलते तुलसी सरोवर फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें सोनी कॉलोनी, संस्कृति गार्डन, डॉक्टर कॉलोनी, यादव कॉलोनी और लेक सिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

करवला और कृषि विज्ञान फीडर पर भी नहीं रहेगी बिजली इसी तरह, करवला फीडर से जाट होटल, शंकर कॉलोनी, नहर कॉलोनी, वृंदावन धाम कॉलोनी और कोलुआ रोड पर बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा कृषि विज्ञान फीडर से कृषि विज्ञान केंद्र भी प्रभावित रहेगा।

कंपनी ने बताया है कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी को माननीय बिजली उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments